Sonam Wangchuk के समर्थन में Rakhi Sawant और कॉमेडियन Sunil Pal ने मुंबई में Paparazzi के सामने प्रदर्शन जैसा अंदाज़ अपनाया। दोनों ने Wangchuk के समर्थन में बयान दिए और उनकी भूख हड़ताल को लेकर चिंता जताई। हालांकि, वे Jantar Mantar नहीं पहुंचे। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने उनके इस अंदाज़ को लेकर सवाल उठाए और इसे सिर्फ Publicity Drama बताया। कुछ लोगों ने कहा कि अगर समर्थन करना है तो प्रदर्शन स्थल पर जाकर करें, जबकि कुछ ने उनके समर्थन को सही ठहराया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है और दोनों जमकर ट्रोल हो रहे हैं।