Thalapathy Vijay के सिनेमा से विदाई लेने की खबरों के बीच अब उनके बेटे Jason Sanjay चर्चा में हैं। Jason जल्द ही फिल्म Sigma से निर्देशक के तौर पर डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने संकेत दिया कि भविष्य में वह Acting में भी कदम रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका पूरा फोकस Sigma की रिलीज़ पर है, लेकिन उन्होंने एक्टिंग का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं किया है। Jason के इस बयान के बाद Fans काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें Vijay की विरासत आगे बढ़ाने वाला अगला बड़ा चेहरा बता रहे हैं।