Kannada Actress Krishi Thapanda के Bengaluru स्थित Apartment से एक 33 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना RR Nagar इलाके में हुई, जहां पुलिस और Forensic Team ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान Vaishakh के रूप में हुई है, जो Actress का परिचित बताया जा रहा है। घटना के समय Krishi Thapanda घर पर मौजूद नहीं थीं। पुलिस ने शव को Postmortem के लिए भेज दिया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। इस खबर से Fans और Kannada Industry में चिंता का माहौल है।