Pakistan के पूर्व तेज गेंदबाज Shoaib Akhtar के घर से दुखद खबर सामने आई है। Shoaib Akhtar के बड़े भाई Shahid Akhtar का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी Shoaib ने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने भावुक संदेश साझा करते हुए बताया कि उनके प्रिय बड़े भाई अब इस दुनिया में नहीं रहे। हालांकि, Shahid Akhtar के निधन की वजह अभी सामने नहीं आई है। खबर के बाद क्रिकेट जगत और Shoaib के प्रशंसकों ने गहरा दुख जताया है। सोशल मीडिया पर संवेदनाओं की बाढ़ आ गई है। बता दें कि कुछ साल पहले Shoaib Akhtar की मां का भी निधन हो चुका है।