Tumm Se Tumm Tak Update :‘तुम से तुम तक’ के आने वाले एपिसोड में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा। सिद्धि माता का गुस्सा अनु पर फूट पड़ता है, जिससे माहौल पूरी तरह बदल जाता है। अनु खुद को मुश्किल हालात में पाती है, जबकि आर्य उसकी चिंता में परेशान नजर आता है। क्या आर्य अनु का साथ देकर हालात संभाल पाएगा या फिर इस नए विवाद से दोनों के रिश्ते में दूरियां बढ़ जाएंगी? शो में आने वाला यह ट्विस्ट दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ाने वाला है।