TV Actor Shoaib Ibrahim ने अपने नए Vlog में पिता की Health Update देते हुए बताया कि उनकी तबीयत अब पहले से बेहतर है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी Recovery Positive है और वे अब बोलने भी लगे हैं। इसी दौरान Shoaib ने पिता के निधन की झूठी अफवाहें फैलाने वालों पर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि बिना पुष्टि के ऐसी खबरें फैलाना बेहद असंवेदनशील है और इससे परिवार को तकलीफ होती है। Shoaib ने बताया कि उनके पिता जल्द ही अस्पताल से घर लौट सकते हैं। वहीं Dipika Kakar भी इस मुश्किल समय में परिवार के साथ मजबूती से खड़ी नजर आईं।