'Dhurandhar' में Jameel Jamali का किरदार निभाने वाले Rakesh Bedi का एक नया Fitness Video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह Hyderabad के जिम में अपने Co-star Udaybir Sandhu के साथ Workout करते नजर आ रहे हैं। Rakesh Bedi ने वीडियो में कहा कि वह हमेशा अपनी Fitness का खास ध्यान रखते हैं। वहीं Udaybir ने उनकी जमकर तारीफ करते हुए उन्हें "सबके मामू जान" बताया। मजेदार अंदाज में Rakesh Bedi ने जवाब दिया, "मैं Weight नहीं उठा रहा, अपना Weight Throw कर रहा हूं।" Fans इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।