Khan Sir Raushan Anand Controversy: Khan Sir और ज्ञान बिंदु एकेडमी से जुड़े विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। रोहन सर के वकील ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में Khan Sir पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि यह मामला केवल शिक्षण का नहीं, बल्कि कानून से जुड़ा विषय है। वकील ने तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए Khan Sir की कार्यशैली और उनके बयानों पर सवाल उठाए। वहीं, Khan Sir की ओर से भी मामले पर प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है और लोग दोनों पक्षों की दलीलों पर अपनी राय दे रहे हैं।