Mithun Chakraborty की बेटी Dishani Chakraborty ने अपने बॉयफ्रेंड Miles Mantzaris के साथ गुपचुप सगाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी इंगेजमेंट की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। तस्वीरों में Miles घुटनों पर बैठकर Dishani को प्रपोज करते दिखे, वहीं कुछ फोटोज में कपल का लिपलॉक मोमेंट भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों 6 दिसंबर 2026 को शादी करेंगे। इस खबर के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स कपल को लगातार बधाई दे रहे हैं और पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।