आमिर खान 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि यह शादी किसी आलीशान होटल या रॉयल वेन्यू में नहीं, बल्कि आमिर के घर पर बेहद सादगी से होगी। यह एक रजिस्टर्ड मैरिज होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे। आमिर ने साफ कहा है कि शादी में कोई बड़ा सेलिब्रेशन या तामझाम नहीं होगा। शादी के बाद वह जल्द ही काम पर लौटेंगे और निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ अपनी अगली फिल्म, '3 इडियट्स' के सीक्वल की तैयारियां शुरू करेंगे।