गाजियाबाद के लोनी इलाके से यूट्यूबर सलीम वास्तिक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक उसका असली नाम Salim Khan है और वह 1995 में एक 13 साल के बच्चे के अपहरण व हत्या के मामले में दोषी था। उम्रकैद की सजा मिलने के बाद पैरोल पर बाहर आया और फिर फरार हो गया। उसने नाम बदलकर सालों तक पहचान छुपाई और यूट्यूब पर सक्रिय रहा। हाल ही में मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड कर उसे पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।