साउथ स्टार Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna ने अपनी संगीत सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दोनों भावुक नजर आए और खुशी के आंसू भी छलक पड़े। एक खास पल में विजय ने रश्मिका को गोद में उठाकर डांस किया, जिसे फैंस ने ‘परफेक्ट कपल मोमेंट’ बताया। संगीत नाइट में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में जश्न का माहौल देखने को मिला।