Tumm Se Tumm Tak Update :'Tumm Se Tumm Tak' के आने वाले एपिसोड में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा। यश की बातों और उसके बढ़ते प्रभाव के कारण अनु का भरोसा आर्य पर डगमगाने लगता है। अनु का बदला हुआ रवैया आर्य को हैरान और परेशान कर देता है। दोनों के रिश्ते में गलतफहमियां बढ़ती नजर आएंगी, जिससे कहानी में नया ट्विस्ट आएगा। क्या आर्य अनु का भरोसा दोबारा जीत पाएगा या यश की वजह से दोनों के बीच दूरियां और बढ़ेंगी?