Dhirendra Krishna Shastri उर्फ बाबा बागेश्वर ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बागेश्वर धाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अब परिवार की इच्छा के अनुसार जल्द ही विवाह करने का विचार है और लड़की देखने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उनके इस बयान के बाद भक्तों और सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फैंस इस खबर पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और शादी की तारीख जानने को उत्सुक नजर आ रहे हैं।