Shakti Kapoor को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ रही मौत की खबर पूरी तरह फेक निकली। जैसे ही यह अफवाह वायरल हुई, फैंस हैरान रह गए। बाद में खुद शक्ति कपूर ने सामने आकर इन खबरों को गलत बताया और अफवाह फैलाने वालों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की झूठी खबरें परिवार और करीबियों को परेशान करती हैं। सोशल मीडिया पर अब लोग भी फेक न्यूज फैलाने वालों की आलोचना कर रहे हैं। शक्ति कपूर बिल्कुल स्वस्थ हैं और उनका यह बयान तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।Watch OUt