साउथ स्टार Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी के बाद अब उनके ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। गेस्ट लिस्ट में कई सुपरस्टार्स और खास मेहमानों के नाम सामने आए हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। ‘विरोश’ कपल का यह सेलिब्रेशन बेहद भव्य होने वाला बताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है।