Rajpal Yadav 12 दिन तिहाड़ जेल में बिताने के बाद रिहा हो गए हैं। 9 करोड़ के कर्ज मामले में दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा जेल से रिहाई के बाद राजपाल ने इंडस्ट्री से मदद की अपील की। उन्होंने कहा, “मुझे काम दें, पैसा आपकी मरज़ी का।” रिहाई के बाद उन्होंने फैंस, मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि जल्द ही नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करेंगे। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनका समर्थन बढ़ गया है।