कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव जेल से बाहर आने के बाद अब दोबारा काम पर लौट आए हैं। चेक बाउंस मामले में कुछ दिन जेल में रहने के बाद एक्टर ने सेट पर वापसी की, जहां वह काफी भावुक नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 12 दिन बाद शूटिंग शुरू करते हुए राजपाल यादव ने टीम और फैंस का समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है। अब एक्टर पूरी तरह अपने काम पर फोकस कर रहे हैं और जल्द ही कई नए प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं।