बॉलीवुड अभिनेता Rajpal Yadav, जो हाल ही में तिहाड़ जेल से रिहा हुए हैं, ने जेल से बाहर आते ही एक बड़ी डिमांड रखी है। उन्होंने कहा कि सुधार गृहों और जेल में भी स्मोकिंग जोन होने चाहिए, ताकि कैदियों को धूम्रपान की सुविधा मिल सके। हालांकि राजपाल ने साफ किया कि वह धूम्रपान या तंबाकू के सेवन का समर्थन नहीं करते, लेकिन उनका कहना है कि देश में सिगरेट बिक रही है और इसे नियंत्रित तरीके से उपलब्ध कराना बेहतर होगा।