बॉलीवुड एक्टर RajPal Yadav सालों पुराने चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। उनकी अगली सुनवाई 16 फरवरी को होगी, जब जमानत तय होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती 24 घंटे शांत रहने के बाद राजपाल जेल में साथी कैदियों के बीच घुल-मिल गए हैं। वे अपने किस्से और फिल्मों के सीन दिखाकर कैदियों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनका रूटीन सामान्य कैदियों जैसा है – सुबह बैरक से बाहर, नाश्ता, शाम 7 बजे डिनर, रात 10 बजे सोना और सुबह 5-6 बजे उठना। उन्हें कोई वीआईपी सुविधा नहीं दी गई।