चेक बाउंस मामले में जेल जाने के बाद जमानत पर बाहर आए अभिनेता Rajpal Yadav ने हाल ही में Nawazuddin Siddiqui के पुराने बयान पर प्रतिक्रिया दी है। राजपाल ने कहा कि स्ट्रगल के दिनों में सभी कलाकार साथ रहते और मिलकर खाना खाते थे, लेकिन सबकुछ किसी एक का नहीं था। उन्होंने नवाजुद्दीन का शुक्रिया भी अदा किया। एक्टर ने मुश्किल समय में साथ देने वाले फैंस और इंडस्ट्री के लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि अब उनका पूरा ध्यान केस और काम पर है।