Rahul Roy Viral Video: साल 1990 में फिल्म 'आशिकी' से बॉलीवुड में कदम रखते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले राहुल रॉय (Rahul Roy) अपनी डेब्यू फिल्म से ही रातोंरात स्टार बन गए थे. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन 'आशिकी' जैसी सफलता फिर उनके हाथ दोबारा नहीं लगी. कुछ सालों के बाद वो धीरे-धीरे करके पर्दे से दूर होते गए, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो अक्सर चर्चा में आ जाते हैं. इसी बीच एक्टर का एक कंटेंट क्रिएटर के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल (Rahul Roy Viral Video) हो रहा है, जिसे लेकर वो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं.