ग्लैमर और स्टारडम की दुनिया में दिखने वाली Palak Tiwari इस बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. एक इंटरव्यू में पलक ने शादी और रिश्तों को लेकर ऐसा बयान दिया जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. पलक ने अपनी मां Shweta Tiwari की निजी जिंदगी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत कम उम्र में रिश्तों की जटिलता देखी है. मां के दो तलाकों ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है और इसी वजह से उनका शादी पर नजरिया काफी बदल गया है. उन्होंने साफ कहा कि वह अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं और फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने करियर और खुद को बेहतर बनाने पर है. पलक ने यह भी माना कि रिश्तों में भरोसा बहुत जरूरी होता है, लेकिन वह इसे लेकर अभी cautious रहना चाहती हैं. उनका यह emotional बयान फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं|