Rashmika Mandanna ने अपनी शादी में महंगी ब्रांडेड ज्वेलरी की जगह मां के दिए पारंपरिक गहने पहनकर सभी का दिल जीत लिया। कोडावा रीति-रिवाजों से हुई शादी में रश्मिका ने गोल्ड ज्वेलरी और पारिवारिक विरासत के आभूषण कैरी किए, जो उनके लुक को खास बना रहे थे। बताया जा रहा है कि ये गहने उनकी मां ने खास इस मौके के लिए दिए थे। सादगी और भावनात्मक जुड़ाव से भरे इस अंदाज की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।