Jeetu Saini Encounter: Khurja के सुभाष मार्ग स्थित जिम में हुए तिहरे हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 25 अप्रैल को हुई इस वारदात के मुख्य आरोपी और 50 हजार के इनामी Jeetu Saini को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया है. वहीं उसका एक साथी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है. इस encounter के दौरान स्वाट टीम प्रभारी मोहम्मद असलम और एक हेड कॉन्स्टेबल भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले भी इस केस में तीन आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गोली लग चुकी है और दो अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. 25 अप्रैल की रात जिम में अमरदीप सैनी, उनके भाई मनीष और भतीजे आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है|