Breaking News: Jabalpur के Bargi Dam में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 9 की मौत! खुशियों की सैर अचानक मातम में कैसे बदल गई? देखिए बरगी डैम में आए उस खौफनाक तूफान का पूरा मंजर जिसने कई जिंदगियां लील लीं।rnमध्यप्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) से एक रूह कंपाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के प्रसिद्ध बरगी डैम (Bargi Dam) में पर्यटकों से भरा एक क्रूज भीषण आंधी-तूफान की चपेट में आकर डूब गया। गुरुवार शाम को हुए इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। क्रूज पर करीब 40 से 45 पर्यटक सवार थे, जो नर्मदा नदी के सुंदर नजारों का आनंद लेने निकले थे।rnअचानक बदले मौसम और तेज हवाओं ने क्रूज को अनियंत्रित कर दिया, जिससे वह किनारे से 300 मीटर अंदर गहरे पानी में समा गया। क्रूज पायलट महेश के मुताबिक, तूफान इतनी तेजी से आया कि यात्रियों को लाइफ जैकेट (Life Jacket) पहनने तक का मौका नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण शुरुआती रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी बाधाएं आईं, लेकिन अब भारतीय सेना (Indian Army), SDRF और कोलकाता से आए पैरामिलिट्री बलों ने मोर्चा संभाल रखा है।rnराहत कार्य में भारी मशीनों और हैदराबाद से मंगाए गए विशेष हेलीकॉप्टरों का सहारा लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि क्रूज करीब 20 फीट गहरे पानी में फंसा हुआ है, जिसे बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं। इस हादसे ने सुरक्षा मानकों और मौसम की चेतावनियों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। देखिए इस दुखद घटना की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट ऋचा पराशर के साथ।