एक तरफ सोशल मीडिया पर ट्रेंड और वायरल कंटेंट का दबाव है, तो दूसरी तरफ इंसानियत और समझ का सवाल भी खड़ा हो गया है. हाल ही में Rahul Roy की कुछ reels एक content creator के साथ वायरल हुईं, जिसके बाद उन्हें लेकर लोगों ने काफी मजाक उड़ाया और इसे उनका “downfall” तक कहा जाने लगा. इसी बीच टीवी एक्ट्रेस Falaq Naaz ने भी उन reels को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, लेकिन बाद में उन्हें डिलीट कर दिया. अब उन्होंने इस पूरे मामले पर खुलकर सफाई दी है. फलक नाज ने कहा कि उन्हें शुरुआत में राहुल रॉय की real situation का अंदाजा नहीं था, लेकिन बाद में जब उनकी health और financial struggles के बारे में पता चला, तो उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ. उन्होंने तुरंत वीडियो हटा दिया और इस पर शर्मिंदगी भी जताई. एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री के लोगों से अपील की कि राहुल रॉय को support किया जाए और उन्हें काम दिया जाए, ताकि वो फिर से अपनी life को stable कर सकें|