फिल्म Dhurandhar की स्टार Ayesha Khan हाल ही में एक इवेंट में मीडिया के सामने भड़कती नजर आईं। जैसे ही उन्हें रेड कारपेट पर पोज देने के लिए कहा गया, उन्होंने नाराजगी जताई और कहा, “पहले इज्जत कमाते हैं, फिर गंवाते हैं, प्लीज ऐसा मत करिए।” आयशा ने स्पष्ट किया कि मीडिया के व्यवहार से उन्हें अच्छा नहीं लगा और वह आगे बढ़ गईं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो गया। इससे पहले टीवी और बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां मीडिया से अपनी हदें तय करने की कोशिश कर चुकी हैं।