सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ यानी CJP पर बड़ा एक्शन हुआ है। व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन का X (पहले Twitter) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। अब @CJP_2029 सर्च करने पर “Account Withheld” का मैसेज दिखाई दे रहा है। पार्टी के संस्थापक Abhijeet Deepke ने खुद स्क्रीनशॉट शेयर कर इसकी जानकारी दी और तंज भरे अंदाज़ में लिखा कि “जैसा उम्मीद थी, अकाउंट रोक दिया गया।” हालांकि X पर बैन के बावजूद Instagram पर CJP की popularity लगातार बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी के 13 मिलियन से ज्यादा followers हो चुके हैं, जो कई बड़े राजनीतिक अकाउंट्स से भी ज्यादा बताए जा रहे हैं। यह पूरा मामला CJI के कथित “कॉकरोच” बयान के बाद शुरू हुआ था, जिसके जवाब में युवाओं ने इसे satire movement बना दिया। अब सोशल मीडिया पर Gen Z का गुस्सा और reactions तेजी से वायरल हो रहे हैं।