क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar की शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। शादी से पहले तेंदुलकर परिवार के घर को दुल्हन की तरह सजाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रोशनी और फूलों से सजे घर की झलक फैंस को बेहद पसंद आ रही है। फैंस परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं और इस खास मौके को लेकर उत्साह साफ नजर आ रहा है।